नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो हुंडई क्रेटा कंपनी की टॉप-सेलिंग मॉडल बन गई। हालांकि, डिमांड के मामले में हुंडई की पॉपुलर हैचबैक i20 ने सबको पीछे छोड़ दिया। बता दें कि बीते महीने हुंडई i20 मॉडल वाइज बिक्री में चौथे नंबर पर रही। इस दौरान हुंडई i20 को 5,852 नए ग्राहक मिले। हालांकि, सालाना आधार पर हुंडई i20 की बिक्री में सबसे ज्यादा 61 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 3,627 यूनिट था। आइए जानते हैं हुंडई i20 के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- लंबे समय से नहीं डोल रहा इस SUV का सिंहासन, फरवरी में 17938 लोगों ने खरीदाधांसू हैं कार के फीचर्स हुंडई i20 के इंटीरियर में ग्...