गजब हो गया! जिसका नामांकन ही हो गया था खारिज, वह जीत गया चुनाव
जयपुर, अक्टूबर 29 -- एक तरफ जहां स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है तो अब राजस्थान में कुछ ऐसा हो गया है जिसने राज्य के निर्वाचन आयोग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान के बाड़मेर में पंचायत चुनाव के घोषित परिणाम में एक ऐसे उम्मीदवार की जीत हो गई, जिसका नामांकन ही स्क्रूटनी के बाद खारिज कर दिया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूराराम ने गडरा रोड ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए दावेदारी की थी। लेकिन नामांकन प्रक्रिया के बाद जब दस्तावेजों की जांच हुई तो कुछ कमी पाए जाने पर उनका नामांकन दाखिल कर दिया गया। लेकिन बाद में जब चुनाव हुए बैलेट पेपर पर पूराराम का नाम और चुनाव निशान मौजूद था और अब वह विजेता भी घोषित हो गए हैं। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.