नई दिल्ली, अगस्त 23 -- फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना है लेकिन महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सैमसंग का पॉपुलर फोल्डेबल फोन आधी कीमत में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Flip4 5G की। वैसे तो यह फोन थोड़ा पुराना है लेकिन लुक्स के मामले में अभी भी अच्छे-अच्छों कोस टक्कर देता है। यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। अगर आप भी फ्लिप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए पैसा वसूल डील साबित हो सकती है। चलिए डिटेल में बताते हैं डील के बारे में सबकुछ.लॉन्च प्राइस से सीधे 55,000 रुपये सस्ता बता दें कि लॉन्च के समय भारत में इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये और 8GB+2...