नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया। वहीं, जिन निवेशकों ने सही कैल्कुलेशन के साथ किसी मजबूत म्यूचुअल फंड में निवेश किया होगा, वो भी मालामाल हो चुके होंगे। म्यूचुअल फंड के रिटर्न का ऐसा ही उदाहरण Nippon इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड है। इस फंड ने तीन दशक में निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है।रकम के हिसाब से समझें Nippon इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड में किसी निवेशक ने 30 साल पहले सिर्फ 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसकी वैल्यू आज करीब 4.3 करोड़ रुपये हो सकती थी। आंकड़ों के मुताबिक, फंड ने शुरुआत से करीब 22 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि रिटर्न (CAGR) दिया है। बता दें कि इस फंड की शुरुआत 1995 में हुई थी। यह मिडकैप श्रेणी का फंड है, जो मुख्य रूप से मध्यम आकार की कंपनियों के शेयर...