नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी हाल ही में लॉन्च हुई नई एडवेंचर बाइक हिमालयन 440 की बुकिंग पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। दरअसल, 4 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च हुई इस बाइक को ग्राहकों का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है कि कंपनी के लिए मांग को संभालना मुश्किल हो रहा है। डिलीवरी शुरू होते ही इस बाइक पर करीब 6 महीने तक का लंबा वेटिंग पीरियड आ गया है। ग्राहकों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसीलिए कंपनी ने नए ऑर्डर लेना अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में विस्तार से।इतनी है बाइक की कीमत हिमालयन 440 को 2.29 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा गया है। यह बाइक हिमालयन 450 से काफी सस्ती है और देश की सबसे किफायती फुल-साइज एडवेंचर मोटरसाइकिलों में गिनी जा रही है। अच्छी बात यह है क...