नई दिल्ली, मार्च 2 -- नया फोन लेने का मूड बना रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए कमाल का ऑफर है। यह बंपर डील ओप्पो और वीवो के फोन पर दी जा रही है। डील में आप ओप्पो के फोन को 7300 रुपये और वीवो के फोन को 6200 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इन फोन पर तगड़ा कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इन फोन को और सस्ते में खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। इन फोन में आपको 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा और 6500mAh की बैटरी मिलेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन पर दी जा रही डील्स के बारे में।ओप्पो रेनो 15 प्रो 5G फोन के 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 72999 रुपये है। 31 मार्च तक इस फोन...