नई दिल्ली, मार्च 10 -- इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर की कंपनियां नए-नए ऑफर ला रही हैं। इसी कड़ी में वियतनाम की EV कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने ग्राहकों के लिए एक खास योजना शुरू की है। कंपनी ने ट्रेड गैस फॉर इलेक्ट्रिक (Trade Gas for Electric) नाम से नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत अगर ग्राहक अपनी पुरानी पेट्रोल या डीजल कार एक्सचेंज करके नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यह योजना भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे चार बड़े बाजारों में शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- सस्ती EV से लेकर नई 7-सीटर तक! मार्केट में धूम मचाने आ रहीं मारुति की ये 4 कारेंEV लेने पर मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट इस योजना के तहत ग्राहकों को खास फायदा मिलने वाला है। जी हां, क्योंकि इसके तहत इलेक्ट्रिक कार खरी...