नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Shanti Educational Initiatives share: शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियों के आईपीओ हैं जिन्होंने एक दशक में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसी ही एक कंपनी शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स है। इस कंपनी के आईपीओ ने शुरुआती निवेशकों की रकम को करीब 10 साल में 23 गुना तक बढ़ा दिया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।एक लॉट में 1600 शेयर शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स की जून 2016 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग हुई थी और इसके आईपीओ का प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयर था, जिसके लिए इश्यू के समय कम से कम 1.44 लाख रुपये का निवेश करना जरूरी था। अगर किसी निवेशक को आईपीओ में एक लॉट मिला था और उसने अब तक शेयरों को संभालकर रखा है, तो उसका निवेश आज कई गुना बढ़ चुका है। जुलाई 2022...