प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। बमरौली के रसूलपुर और काशीपुर उपरहार स्थित कान्हा गोशाला की जमीन पर हुए करोड़ों के घोटाले में जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। गृह सचिव की निगरानी में हुई जांच में अवैध कब्जा, फर्जी प्लाटिंग और विभागीय मिलीभगत उजागर होने के बाद पुलिस, राजस्व, बिजली विभाग, पीडीए और नगर निगम के कर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018-19 में पहली बार इस जमीन पर कब्जा करके बैनामा किया गया था। यह भी पढ़ें- नगर पालिका खैर के ईओ पर गिर सकती है गाज, शासन को जाएगी जांच रिपोर्ट उस समय पीडीए ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर भूमि को मुक्त कराया था, लेकिन इसके बाद भू...