कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- म्योहर, हिन्दुस्तान संवाद। करारी थाने के अर्का महाबीरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बगल गांव का एक व्यक्ति भगा ले गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित मां-बाप से जानकारी करने के बाद आरोपी से लड़की बुलाने के दबाव बनाया। लेकिन आज तक पुलिस के हत्थे न तो लड़की चढ़ी और न ही आरोपियों के विरुद्ध कोई शिकंजा कसा जा सका।चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का लहना गांव के युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। बताते हैं कि उसने मिलने के लिए उसे सरायअकिल थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में बुलाया था। परिजनों से बगैर बताये किशोरी रामपुर गांव पहुंची। इसके बाद बगल के गांव का युवक रामपुर पहुंचा और वहां से किशोरी को लेकर मथुरा चला गया। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी का आरोपी ने मथुरा के किसी व्यक्ति के साथ सौदा कर दिया। शिकायत प...