अलीगढ़, जनवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल के खेलकूद मैदान को अवैध रूप से पार्किंग स्टैंड के रूप में तब्दील कर दिया गया है। ऐसा हुआ है जीटी रोड स्थित लुईसा सोल्स इंग्लिश स्कूल के परिसर ग्राउंड में। जबकि स्कूल में शैक्षिक गतिविधि के अलावा व्यवसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जा सकती है। मामले में सोमवार को प्रशासन तक मामला पहुंचने के बाद एडीएम सिटी ने जांच के निर्देश दिए हैं। नुमाइश शुरू होने के साथ ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ऐसे में वाहनों की पार्किंग के लिए नुमाइश प्रशासन द्वारा ठेका भी उठाया जा चुका है। नारायणा एसो. द्वारा यह ठेका लिया गया है। वहीं स्टैंड के सामने ही लुईसा सोल्स इंग्लिश स्कूल में अवैध वाहन पार्किंग स्टैंड भी कुछ लोगों ने बना दिया। चर्चा है कि इस स्टैंड को कुछ राजनीतिक लोगों का संरक्षण मिला हुआ है। सोमवार ...