कानपुर, मई 8 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर, मूसानगर, घाटमपुर, रायपुर, नवीपुर मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले गजनेर चौराहे पर आज तक शौचालय की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों व यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था न होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को होती है। ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कई बार शौचालय की मांग के बाबजूद ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। कानपुर देहात की सबसे बड़ी गल्ला मंडी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले गजनेर कस्बे के चौराहे से नबीपुर, घाटमपुर, मुसानगर, रायपुर जाने वाले यात्रियों की दिन भर आवाजाही बनी रहती है। वहीं सप्ताह में दो दिन लगने वाली गल्ला मंडी में भी कई जिलों के व्यापारी साधनों से चौराहे पर पहुंचते हैं। भीड़भाड़ वाले इस चौराहे पर शौचालय की व्...