औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को चेक व पुरस्कार देकर किया गया प्रोत्साहित फोटो- 9 अप्रैल एयूआर 32 कैप्शन: गजना महोत्सव के समापन समारोह में कलाकारों व प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के गजना धाम में आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव का गुरुवार शाम भव्य समापन हुआ, जिसके तहत देर शाम सम्मान समारोह आयोजित कर स्थानीय कलाकारों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह एवं एसडीओ संतन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मंच से सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक संस्थानों के नेतृत्वकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडली के मूल्यांकन के आधार पर कलाकारों को चेक के माध्यम से निर्धारित राशि प्रदान की गई, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा म...