औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित प्रसिद्ध गजना धाम में बुधवार से दो दिवसीय गजना महोत्सव शुरू होगा। इसे लेकर मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बिहार और झारखंड से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में कररबार नदी तट पर स्थित गजानन माता मंदिर शक्तिपीठ के रूप में विख्यात है, जहां मां की निराकार रूप में पूजा होती है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है, जबकि नवरात्र और पूर्णिमा पर यहां विशेष भीड़ उमड़ती है। मंदिर का वर्तमान स्वरूप वर्ष 1965 में जगन्नाथ सिंह उर्फ त्यागी जी ने विकसित कराया था, लेकिन धार्मिक महत्व के बावजूद धाम आज भी बुनियादी सुविधाओं स...