नवादा, मई 5 -- पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन का प्रतीक वट सावित्री व्रत आगामी 16 मई को पूरे श्रद्धाभाव के साथ नवादा जिले में मनाया जाएगा। इस दिन गजकेसरी और शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो पारिवारिक शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार कर वट यानी बरगद वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी। ​नवादा शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र झा ने बताया कि इस वर्ष वट सावित्री व्रत बेहद शुभ संयोगों में आ रहा है, जो व्रतियों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस बार 16 मई को पूजा के लिए कई कल्याणकारी योग बन रहे...