लोहरदगा, मार्च 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा प्रखण्ड झलजमीरा पंचायत के गगेया में आदिवासी रीति रिवाज के साथ बहुत ही धूमधाम से प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। गांव के पाहन और पुजार द्वारा साल वृक्ष का पूजा अर्चना करने के पश्चात सरहुल पूजा समिति के बैनर तले भव्य शोभा यात्रा निकली। इसमें बड़़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में ढोल मांदर व नगाड़ा के थाप पर नाचते झूमते नजर आए। पाहन सुरेंद्र उरांव और पुजार बासुदेव उरांव ने कहा कि सरहुल पूजा कर गांव की खुशहाली के लिए तथा अच्छी फसल होने के लिए और क्षेत्र की सुख समृद्धि व शांति के लिए मंगल कामना की जाती है। सरहुल शोभा यात्रा गांव के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए सरना स्थल पंहुची। इसमें सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों ने शामिल हो कर एकता व भाईचारा का संदेश दिया। मौके पर सुजीत उरांव,दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.