बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- गगरी पैक्स में एक तो औंधे में दो ने कराया नामांकन शेखपुरा । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की 10 पैक्सों में हो रहे चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन शेखपुरा प्रखंड की दो पैक्सों में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। सदर प्रखंड की गगरी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए ललित कुमार ने पर्चा दाखिल किया गया है। वहीं, औंधे पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए रामप्रवेश यादव और विनय कुमार द्वारा पर्चा भरा गया। इन दो पैक्सों के अलावा कोसरा, पैन, लहना, सर्वा, चरुआवा, चकंदरा, भदौसी एवं पानापुर में चुनाव होने हैं। (संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...