प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। पुराने नैनी यमुना पुल के पश्चिमी छोर स्थित गऊघाट इलाके में रेलवे अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां हॉलिडे होम विकसित करने की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर 24 अप्रैल की सुबह से बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। कार्रवाई को लेकर रेलवे, जिला प्रशासन और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है, जिससे किसी भी तरह के विरोध या अवरोध से निपटा जा सके। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी कर दिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- टाटानगर रेल क्षेत्र में 22 व 28 को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...