लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पुराने लखनऊ से फैजुल्लागंज जाने के लिए रविवार को गऊघाट पर एक नाव चलाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि गोमती नदी में आई बाढ़ को देखते हुए पीपे वाले पुल को हटा दिया गया है। इससे लोगों को नदी पार करने में काफी दिक्कत हो रही है। लोगों की सुविधा के लिए नाव चलाई जा रही है। गऊघाट के पास नया पुल बन रहा है। उम्मीद है कि अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे करीब पांच लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.