पाकुड़, अप्रैल 14 -- ​अमड़ापाड़ा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार के मुखिया टोला में मंगलवार को मां गंवाली काली की वार्षिक पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस पूजनोत्सव में पूरा गांव मां काली की आराधना में डूबा रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। ​परंपरा के अनुसार इस साल भी अप्रैल माह के विशेष मुहूर्त में पूजा समिति ने भव्य आयोजन किया। पुरोहित अश्विनी तिवारी के सानिध्य में यजमान विजय भगत और उनकी पत्नी संजू देवी ने पूजा की रस्में पूरी कीं। वैदिक मंत्रोच्चारण और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मंदिर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। यह भी पढ़ें- छेलकानी गांव में मां मंगल चंडी पूजा धूमधाम से आयोजन विशेष रूप से महिलाओं ने मां को दूध का कराह अर्पित कर सुख-शांति की मन्नतें म...