रुद्रपुर, जून 4 -- खटीमा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चकरपुर मंडल जगदीश चंद ने पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर धामी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर ग्रामीणों एवं पार्टीजनों ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया है। इस दौरान ग्राम प्रधान माया चंद, कैप्टन लक्ष्मण चंद, रमेश चंद, उमेद सिंह सामंत, भूपेंद्र सिंह पोखरिया,भीमचंद, केसर चंद, उमेद सिंह खड़ायत, प्रेम बहादुर चंदख, दीवान सिंह खड़ायत, भगवान जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री ने किया नवनियुक्त दायित्वधारियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...