पाकुड़, अप्रैल 11 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा स्थित विधायक आवास पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गंभीर रूप से बीमार चार व्यक्तियों के बीच आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया। विधायक ने सभी लाभुकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 40-40 हजार रुपये के चेक प्रदान किए।मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता पाने वालों में लोग मुख्य रूप से सबरूदीन अंसारी, अब्दुल अजीज, मेहरन बीबी, नुरेशा बीबी है। जिन्हें विधायक द्वारा 40-40 हजार करके चेक का वितरण किया गया। चेक वितरण के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने बीमार व्यक्तियों और उनके परिजनों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी को ढांढ़स बंधाया और सलाह दी कि वे इस राशि का उपयोग अपने समुचित और बेहतर इलाज के लिए करें। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदों और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.