चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जला अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर अंजुमन इस्लामिया के सचिव बैरम खान ने तत्परता दिखाते हुए अपने साथियों के सहयोग से घायल व्यक्ति को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति ने अपना नाम शांति बाउरी बताया है। उसने अपने पिता का नाम चंदन बाउरी और पता गांव पायरा, थाना हिरबंध, जिला बांकुरा (पश्चिम बंगाल) बताया है। बताया जा रहा है कि उसके शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन की मदद से घायल को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा भेज दिया गया है तथा उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...