बहराइच, मार्च 16 -- जरवलरोड, संवाददाता। डीजल डाल आग लगाने वाली गंभीर छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुस्तफाबाद से लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत गम्भीर है। जरवलरोड के ग्राम सभा झुकिया निवासी 16 वर्षीय रिंकी पुत्री त्रिवेणी प्रसाद प्रजापति जरवलरोड स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा है। रविवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से अपने ही घर के अंदर डीजल छिड़कर आग लगा ली। घर में अपने ही बेटी को जलता देख परिजन घबरा गए कड़ी मशक्कत के बाद बेटी को बचाते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।परिजनों के अनुसार उससे सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.