बाराबंकी, जून 13 -- बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस जिला अस्पताल से गंभीर मरीजों के रेफर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचाती है। ईएमटी नागेंद्र प्रजापति ने बताया कि हॉर्ट अटैक, कैंसर पीड़ित व गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर जैसी सुविधा देकर लखनऊ पहुंचाया जाता है। शनिवार को रामनगर के देवखरिया निवासी कुमुमा देवी को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। मरीज को उपचार देते हुए गोल्डेन टाइम में ट्रामा सेंटर पहुंचाकर जान बचाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...