नवादा, मई 3 -- स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा निरीक्षण किया गया। शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में चल रहे टीकाकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने टीकाकरण की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टीकाकरण के प्रति जागरूकता उन्होंने उपस्थित छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए एचपीवी वायरस से होने वाले संक्रमण एवं उससे उत्पन्न गंभीर बीमारियों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर, के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण इस प्रकार की गंभीर बीमारी से बचाव का एक प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय है, अतः 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी छात्राओं को अनिवार्य रूप से टीका...