आदित्यपुर, अप्रैल 29 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर-02 स्थित भोला अखाड़ा निवासी श्वेता कुमारी की स्टोमा सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। शिव कुमार शर्मा की पुत्री श्वेता कुमारी पेट की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसका उपचार सीएमसीएच वेल्लोर में चल रहा है। डॉक्टरों ने शीघ्र ऑपरेशन कराने की सलाह दी है। इसमें अनुमानित खर्च एक लाख रुपये लगेगा। असमर्थ शिव कुमार शर्मा ने आदित्यपुर की जनसेवी संस्था समर्थ सेवा समिति के सदस्य पंकज सिंह से संपर्क कर सहायता की गुहार लगाई। पंकज सिंह ने एक लाख की व्यवस्था कराई। सोमवार को समिति सदस्यों ने उक्त राशि परिवार को सौंप दी। इस अवसर पर संस्था के सदस्य निरंजन मिश्रा, ब्रह्मानंद झा, पंकज सिंह, दीपक सिंह, अजय मिश्रा, प्रकाश रंजन, राकेश त्रिपाठी, श्याम बाबू दास आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...