छपरा, मई 19 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि/दरियापुर एक संवाददाता। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से रेफर करने की परंपरा बन्द होगी। अनुमंडल और जिला अस्पतालों से सामान्य मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने की पुरानी कार्यशैली समाप्त करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक ऐसी व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सामान्य रोगियों को अनुमंडल या जिला अस्पताल से रेफर किया जाता है तो संबंधित सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि केवल गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को ही उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए बड़े अस्पतालों मे...