लखनऊ, मार्च 28 -- टीकाकरण को अक्सर बच्चों तक सीमित समझा जाता है, लेकिन वयस्क और बुजुर्गों के लिए भी टीकाकरण उतना ही जरूरी है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण और नई बीमारियों के खतरे के बीच एडल्ट इम्यूनाइजेशन स्वास्थ्य सुरक्षा की अहम कड़ी बनकर उभरा है। यह सलाह लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने दी। शनिवार को लोहिया संस्थान के प्रेक्षागृह में इंडियन सोसायटी फार एडल्ट इम्यूनाइजेशन पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि वयस्कों में समय के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जाती है। नतीजतन संक्रमण आसानी से व्यक्ति को चपेट में ले सकता है। ऐसे में टीकाकरण न केवल गंभीर बीमारियों से बचाता है, बल्कि उनके प्रभाव को भी कम करता है। खासतौर पर इन्फ्लुएंजा, हेपेटाइटिस बी, निमोनिया और टिटनेस जैसी बीमारियों से बचाव के ...