किशनगंज, मार्च 20 -- किशनगंज। संवाददाता गरीब परिवारों के लिए जब कोई बच्चा जन्मजात गंभीर बीमारी के साथ पैदा होता है, तो वह केवल स्वास्थ्य की चिंता नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक गहरी आर्थिक और मानसिक संकट की स्थिति बन जाती है। ऐसे में उपचार का खर्च अक्सर उनकी सामर्थ्य से बाहर हो जाता है और कई बार इलाज अधूरा ही रह जाता है। इसी कठिन परिस्थिति में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सच्ची जीवनदायिनी योजना बनकर सामने आई है। यह योजना बच्चों को समय पर पहचान, नि:शुल्क जांच, बेहतर संस्थानों में रेफरल और पूर्ण इलाज की सुविधा प्रदान कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य कर रही है। वही सदर अस्पताल किशनगंज से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों राजेंद्र कुमार और रागिनी कुमारी तथा कटे होंठ और तालु से पीड़ित एक बच्ची अनीशा ...