देवरिया, अगस्त 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में बना एचआरपी रेफरल ग्रुप गंभीर गर्भवती की जान बचाने में मददगार साबित हो रहा है। यह एनिमिया पीड़ित हाई रिस्क प्रिग्नेंसी को तत्काल अस्पताल पहुंचाते हैं। मातृ, शिशु दर मृत्यु कम करने को एचआरपी रेफरल ग्रुप बनाया गया है। इसमें सीएमओ, सीएमएस, डिप्टी, एसीएमओ, एमवाईसी समेत डेढ़ सौ स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। उनके द्वारा गर्भवती की 9 ग्राम से कम रक्त पर प्रसव कराने को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। क्योंकि एनिमिया पीड़ित एचआरपी हाई रिस्क प्रिग्नेंसी की जान जोखिम में रहती है।हाई रिस्क प्रेगनेंसी में मां और होने वाले बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इसमें डॉक्टर की विशेष देखरेख और नियमित जांच की जरूरत होती है। 18 वर्ष से कम व 35 वर्ष से अधिक उम्र की गर्भवती महिला...