नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भारत के तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस चीज को साबित भी किया है कि उनमें किस तरह की क्वालिटी है। वे पहले तो गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 140 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की गेंदबाजी करते हैं, पूरा जोर लगाते हैं। उसके बाद टीम के लिए लोअर आर्डर में आकर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी भी करते हैं। हर्षित राणा के रिकॉर्ड भी इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने कुछ मैचों में भारत को अपनी बल्लेबाजी से जीत की दहलीज तक भी पहुंचाया है। हालांकि, इन सबके बावजूद लोग लगातार यह सवाल उठाते हैं कि गौतम गंभीर हर्षित राणा को लेकर इतने मेहरबान क्यों हैं, वे उन्हें क्यों तीनों फॉर्मेट में खिलाते हैं। इसका जवाब अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने दिया है। उन्होंने...