बांदा, जून 19 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में अपराध नियंत्रण, न्यायालयों में लंबित महत्वपूर्ण वादों की स्थिति, अभियोजन की प्रगति, दोषसिद्धि दर तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर अपराधों, महिला एवं बाल अपराध, संगठित अपराध तथा जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र दंडित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...