प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। गंभीर अपराधों के आरोपी एक छात्रनेता जितेंद्र उर्फ धनराज को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। यह आदेश सोमवार को अपर पुलिस आयुक्त न्यायालय ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दिया। विश्वविद्यालय के ताराचंद्र छात्रावास में रहने वाले जितेंद्र को अपना पक्ष रखने के लिए न्यायालय से 13 अवसर दिए गए लेकिन न वह खुद उपस्थित हुआ। गौसलपुर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर निवासी रामपूजन के बेटे जितेंद्र पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...