बदायूं, दिसम्बर 5 -- उसावां। बीडीओ मनीष सिंह वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, ग्राम पंचायत विभाग के साथ सामूहिक बैठक की। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन में फैमिली आईडी बनाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए। बैठक में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी, आशा, पंचायत, सहायक मिलकर पंचायत घर पर अधिक से अधिक फैमिली आईडी को बनाया जाये। सभी विभागों के ग्रामीणों पंचायत घर में प्रतिदिन जनता के कार्यों को पूरा करें। इस मौके पर एडीओ पंचायत खालिद अली, एडीओ आईएसबी नागेंद्र कुमार, डॉ. पीयूष कुमार, बाल विकास परियोजना लिपिक विजय कुमार, सचिव अलख निरंजन, खालिद , उबैश अंसारी, अक्षय मिश्रा, नेम सिंह, मनोज राम, अनिल कुमार मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...