पिथौरागढ़, अप्रैल 30 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया खो खो रेफरी परीक्षा में नगर के तीन शिक्षकों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज मस्मोली के गंभीर सिंह बोरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलागांव के भरत मारकूना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनगढ़ के सोहन आगरी का चयन हुआ है। बताया ये शिक्षक लम्बे समय से जिला व राज्य स्तर पर खो खो प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा रहे थे। गंभीर, भरत, सोहन के राष्ट्रीय रेफरी बनने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रदीप पंत, ब्लॉक खेल समन्वयक प्राथमिक चंदन महरा, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत न...