पाकुड़, मार्च 7 -- जिले के गंधाईपुर स्थित षष्ठीतला मैदान में भक्ति और अध्यात्म का संगम होने जा रहा है। आगामी 11 मार्च से शुरू होने वाले 16 प्रहर महानाम सह लीला संकीर्तन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ​​आयोजन समिति के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 11 मार्च की सुबह कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जो क्षेत्र भ्रमण कर वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। इसके पश्चात कुंज वर्णन के साथ संकीर्तन का विधिवत आगाज़ किया जाएगा। ​गंधाईपुर का यह आयोजन क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक माना जाता है। 16 प्रहर तक चलने वाले इस अखंड कीर्तन में दूर-दराज से कीर्त...