श्रावस्ती, अगस्त 22 -- श्रावस्ती। बौद्ध स्थली श्रावस्ती में शनिवार को बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो की अध्यक्षता मे श्रीलंका के 200 बुद्ध अनुयाई और मलेशियाई के 35 अनुयाई ने गंधकुटी पर फूल पूजा किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु दीपालोक ने कहा कि इस दौरान बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुष्प का उच्च स्थान है। देवी-देवताओं और भगवान् पर आरती, व्रत, उपवास या पर्वो पर पुष्प चढ़ाए जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठान, संस्कार, सामाजिक व पारिवारिक कार्यों को बिना पुष्प अधूरा समझा जाता है। पुष्पों की सुगंध से देवता प्रसन्न होते हैं। सुंदरता के प्रतीक पुष्प हमारे जीवन में उल्लास, उमंग, प्रसन्नता के प्रतीक हैं। पुष्प के संबंध में कहा गया है।पुष्प को बढ़ाने, पापों को भगाने और श्रेष्ठ फल को प्रदान करने के कारण यह पुष्प कहा जाता है। भगवान को जो ...