गाज़ियाबाद, जून 18 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी के घरों से निकलने वाला गंदा पानी यूपीसीडा के सेक्टर सी तीन के खाली भूखंडों में एकत्र में एकत्र हो गया है। आरोप है कि शरारती तत्वों द्वारा मिट्टी का बांध तोड़ने से प्रदूषित पानी भर गया है। भूखंडों में एकत्र प्रदूषित पानी से भूगर्भ जल प्रदूषित होने के साथ मच्छरों का प्रकोप है। लोगों ने यूपीसीडा अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर सी तीन में करीब 70 से अधिक परिवार निवास करते है। लोगों का कहना है कि पूजा कॉलोनी के घरों से निकलने वाला प्रदूषित पानी पिछले कुछ वर्षों से सेक्टर के पास खाली भूमि पर एकत्र हो रहा है।

स्थानीय निवासियों की चिंताएँ स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किए जाने पर नगर पालिका अधिकारियों न...