गंदे पानी से घिरी गली लेकर तहसील पहुंचे लोग, समाधान दिवस में उठीं 170 शिकायतें
औरैया, जून 6 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील अजीतमल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं प्रमुखता से छाई रहीं। सबसे ज्यादा ध्यान मुरादगंज कस्बे के उन लोगों ने खींचा, जो महीनों से गंदे पानी से भरी गलियों की समस्या झेल रहे हैं। करीब सौ लोगों ने तहसील पहुंचकर हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपा और अधिकारियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। कस्बा मुरादगंज के अयाना रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे के पीछे रहने वाले लोगों ने बताया कि मोहल्ले की गलियों में लंबे समय से घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार ब्लॉक और अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.