गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोग सड़क पर उतरे, कानपुर रोड जाम किया
लखनऊ, जून 2 -- आलमबाग के रामनगर क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से दूषित और बदबूदार पेयजल आपूर्ति से त्रस्त लोगों का सोमवार को सब्र जवाब दे गया। गुस्साए नागरिकों ने कानपुर रोड पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रखी। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने सड़क पर बैठकर जलकल विभाग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- आलमबाग में गंदे पानी की सप्लाई से भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शनरामनगर से श्रीनगर तक गंदे पानी से हाहाकार प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रामनगर, रामप्रसाद खेड़ा, श्रीनगर और आसपास के इलाकों में पिछले तीन महीनों से नलों में बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। कई घरों में पानी की सप्लाई बेहद कम है, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.