गुमला, मई 26 -- गुमला। मिशन बदलाव महिला टीम ने नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश चीनी को आवेदन सौंपकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गंदे और दूषित पानी की सप्लाई पर चिंता जताई। टीम की सदस्यों ने बताया कि कई मुहल्लों में घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। जिससे लोगों को परेशानी के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।महिला टीम ने मांग की कि पानी की गुणवत्ता की जांच कर जल्द साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अल्पसंख्यक इलाकों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की भी मांग उठाई गई।नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश चीनी ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- आरओ प्लांट संचालकों ने नगर परिषद शुल्क का किया विरोध मिशन बदलाव महिला टीम ने कहा कि जनहित और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी आवाज आगे भी...