गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख को देखते हुए नगर आयुक्त ने जलापूर्ति व्यवस्था पर शिकंजा कस दिया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर नगर निगम और जलकल का काफी शिकायतें मिल रही हैं। यही वजह है कि रविवार को महानगर के कई मोहल्लों में जलकल विभाग की टीमें मौके पर उतरकर पाइप-लाइन लीकेज की मरम्मत और पानी की गुणवत्ता की जांच में जुटी रहीं। सोमवार को भी अभियान जारी है। रविवार को जलकल विभाग की टीमों ने अलहदादपुर, गोलघर, हांसूपुर, हजारीपुर और कबीरनगर समेत कई इलाकों में क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइप लाइनों की मरम्मत कर लीकेज को दुरुस्त किया। अलहदादपुर में पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत करते जलकल श्रमिक नजर आए। वहीं, गोलघर की मुख्य सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.