बागेश्वर, मई 24 -- देवेंद्र पांड, गरुड़। नगर पंचायत के स्याल्देटीट वार्ड निवासी नवीन आर्या ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर गंदे पानी की निकासी किए जाने की मांग की है। ईओ को भेजे पत्र में नवीन आर्या ने कहा है कि मेरे दो पड़ोसियों के आपसी विवाद के चलते गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे मेरे घर की दीवारों में सीलन आ गई है और दीवार खराब हो रही है। उन्होंने शीघ्र निकासी सुचारू किए जाने की मांग की है। इधर ईओ धीरज कांडपाल ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...