बांदा, अप्रैल 18 -- कमासिन, संवाददाता। भीषण गर्मी में कमासिन कस्बा वासियों को पीने के पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। जल संस्थान की रोजाना जलापूर्ति के लिए 50 वर्ष पूर्व पड़ी पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से खराब हो गई है। आरोप है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर जल निगम ने एलएंडटी पाइप लाइन से कस्बा कमासिन में यमुना नदी का दूषित गंदा बदबूदार हरे रंग के पानी की आपूर्ति कर जनजीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। दूषित पानी पीने से एक ही परिवार के चार-पांच लोगों के बीमार हो जाने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। ग्राम वासियों ने जिला अधिकारी से जांच की मांग करते हुए जनहित में पीने का स्वच्छ पानी आपूर्ति कराई जाने की मांग की है। दूषित पानी पीने से पीड़ित अरविंद सोनी, रामादेवी, जय देवी, सुनीता सहित कई लोगों ने बताया कि जल संस्थान कमासिन पानी की टंकी से ...