लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने विद्यावती द्वितीय वार्ड में प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों में गंदगी, सिल्ट और अवरोध मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सफाई कार्य तेज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी ने अधिकारियों को बताया कि संबंधित नाला क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। कानपुर रोड, विजय नगर, हिंद नगर समेत आसपास के कई इलाकों का वर्षा जल इसी नाले के माध्यम से निकलता है। ऐसे में इसकी समुचित सफाई और सिल्ट निकासी नहीं होने पर बरसात में गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है。 यह भी पढ़ें- मानसून सिर पर, न...