शामली, जनवरी 2 -- कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में प्रदूषित पेयजल की समस्या विकट होती जा रही है। कई मोहल्ले में पेयजल लाइप लाइन गंदे नाले से होकर जा रही है। मोहल्ला शेखजदगान में पेयजल पाइल लाइन लीकेज होने से नाले का गंदा पानी पेयजलापूर्ति के कारण लोगों के घरों में जा रहा है। दूषित पेयजल घरों में जाने से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका है। यहां के लोग कई दिनों से दूषित पानी आने की शिकायत कर रहे है। लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इस कारण कुछ घरों में तो पेट संबंधी बीमारी फैल रही है। मोहल्ला शेखजादगान के दर्जनों लोगों ने नगर पालिका में लिखित शिकायत देकर घरों में दूषित पानी आने की शिकायत कर चुके है लेकिन पालिका अभी इसका हल नहीं ढूंढ़ पायी है। नगर पालिका का कहना है कि इसके लिए जांच की जा रही है। पालिका की पाइप लाइन लीकेज नहीं ...