नई दिल्ली, जून 20 -- गर्मियों के मौसम में आने वाले जामुन स्वाद के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी इस फल को फायदेमंद माना गया है। जामुन एक ऐसा बेहतरीन फल है जो खून में ग्लूकोज के रिलीज होने की गति को धीमा करते हैं और इंसुलिन के लेवल को सुधारते हैं। सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि जामुन की गुठली का पाउडर भी ब्लड शुगर कम करने में बहुत असरदार माना जाता है।जामुन में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने के लिए जामुन खा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होने के कारण यह चेहरे के दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करता है। कई फायदे होने के बाद भी ये फल आपके लिए नुकसानदायक साबित हे सकता है। जी हां, अगर आप जाम...