शामली, अप्रैल 3 -- शामली। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंदेवड़ा गंगा-यमुना संगम पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सोनू कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के दौरान संगम क्षेत्र और नदी तटों पर जमा कचरा, प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. सोनू कुमार ने नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से नदियों में कचरा न डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने और नदी तटों को स्वच्छ बनाए रख...