लातेहार, फरवरी 7 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत फुलसू पंचायत के मतकोमा में आदिवासी परंपरा के तहत ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक रूप से गंदूर बिगाई कार्यक्रम शुक्रवार को किया गया। गांव के पाहन पुजारी ने बताया कि यह परंपरा पूर्वजों से चलती आ रही है। पूर्वजों का मानना था कि गंदुर विदाई करने से गांव में रोग दु:ख कम होते हैं। गंदुर विदाई में गांव के सभी घरों में अपने रीति रिवाज के साथ पूजा कर सामूहिक रूप से महिलाएं गांव के पूर्व दिशा में जाकर गांव की सीमा पार कर प्रथम नदी में पाहन पुजारी के द्वारा पूजा कराई जाती है। पूजा के पश्चात् पूजा की गई सामग्री का विसर्जन करते है। गंदुर विगाई प्रत्येक वर्ष माघ महीना समापन के पूर्व किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...